2 कूर्म अवतार / Kurma Avatar
कूर्म अवतार / Kurma Avatar
समुद्र मंथन के समय जब मंदराचल पर्वत को मथनी बनाया गया तो अपने विशाल आकार के कारण वो समुद्र में डूबने लगा।
यह देखकर परम शक्तिमान श्रीभगवान एक विशाल एवं विचित्र कच्छप का रूप धारणकर मंदराचल पर्वत के नीचे पहुँच गए।
कच्छपावतार भगवान की विशाल पीठ पर आश्रय पाकर मंदराचल पर्वत ऊपर उठ गया। इतना ही नहीं, वे मंदराचल पर्वत को ऊपर से दूसरे पर्वत की भाँति अपने हाथों से दबाकर स्थित हो गए।
इस प्रकार समुद्र मंथन का कार्य सुचारु रूप से संपन्न हुआ। इसे ही भगवान विष्णु का कूर्म अवतार कहते हैं।

Comments