Ram Navami 2024 (राम नवमी 2024)
Ram Navami ( राम नवमी कब?) राम नवमी का पर्व चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन मनाया जाता है। भगवान राम के जन्मोत्सव के रुप में रामनवमी का पर्व मनाया जाता है। आइए जानते हैं रामनवमी का पर्व कब मनाया जाएगा। साथ ही जानें मुहूर्त पूजा विधि और महत्व। ram navmi 2024 date राम नवमी का पर्व भगवान राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। वाल्मीकि रामायण के अनुसार, भगवान राम का जन्म चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन कर्क लग्न में अभिजीत मुहूर्त में हुआ था। रामनवमी का पर्व चैत्र मास की नवरात्रि के आखिरी दिन होता है। रामनवमी का पर्व भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया के कई हिस्सों में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस बार नवरात्रि का आरंभ 9 अप्रैल से हो रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं राम नवमी का पर्व कब मनाया जाता है। चैत्र मास रामनवमी कब है? पंचांग के अनुसार, चैत्र मास की नवमी तिथि का आरंभ 16 अप्रैल के दिन मंगलवार को दोपहर 1 बजकर 23 मिनट से प्रारंभ होगा और नवमी तिथि 17 जनवरी को दोपहर 3 बजकर 15 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि में नवमी तिथि होने के कारण रामनवमी का पर्व 17 अप्रैल को मनाया ...