Posts

Showing posts with the label शूर्पणखा की कहानी

शूर्पणखा की कहानी

Image
 शूर्पणखा की कहानी राम लक्ष्मण और सीता को वन में रहते कई साल हो गए थे। ऋषि-मुनियों से वेट करते-करते और असुरों से लड़ते हुए दिन बीत रहे थे। अंततः वे पंचवटी पहुंचे। उन्होंने वहां एक कुटिया बनाई और रहने लगे। 1 दिन रावण की बहन शूर्पणखा वहां पर आई। उसकी निगाह कुटिया के बाहर खड़े सुंदर राम पर पड़ी। राम से उसे तुरंत प्रेम हो गया। शूर्पणखा बहुत कुरूप थी। राम को आकर्षित करने के लिए उसने अपने आपको एक सुंदरी के रूप में बदल लिया। उसने राम के विवाह की इच्छा जताई। राम ने यह कहते हुए मना कर दिया कि वह तो पहले से विवाहित है।  तभी शूर्पणखा की निगाह लक्ष्मण पर पड़ी। लक्ष्मण को देखकर उसकी भावनाएं फिर से जागृत हो गई। उसने लक्ष्मण के सामने भी विवाह का प्रस्ताव रखा। लक्ष्मण ने भी अस्वीकार कर दिया। शूर्पणखा यह अपमान नहीं सह सके। उसने सीता पर आक्रमण कर दिया। लक्ष्मण को क्रोध आ गया। उसने तलवार से शूर्पणखा के नाक काट दिए।