Chaitra Navratri 2024

Chaitra Navratri 2024: इस दिन से शुरू हो रहा है चैत्र नवरात्र, यहां देखें कलश स्थापना और बाकी दिन का कैलेंडर

Chaitra Navratri 2024 नवरात्र के नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग नौ स्वरूपों की आराधना की जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार साल में चार बार नवरात्रि आती हैं जिनमें से एक शारदीय नवरात्र एक चैत्र और दो गुप्त नवरात्र होते हैं। चैत्र माह में पड़ने वाली चैत्र नवरात्र का विशेष महत्व है। ऐसे में जानते हैं कि साल 2024 में चैत्र नवरात्र कब से शुरू हो रहे हैं।

हिंदू धर्म में नवरात्र की अवधि मां दुर्गा की आराधना के लिए समर्पित मानी जाती है। प्रति वर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्र की शुरुआत होती है। इस साल 8 अप्रैल, 2024 से चैत्र नवरात्र का शुभारंभ होने जा रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं चैत्र नवरात्र पर 


चैत्र नवरात्र का शुभारंभ

चैत्र माह की प्रतिपदा तिथि का प्रारंभ 08 अप्रैल 2024 को रात में 11 बजकर 50 मिनट पर हो रहा है। साथ ही इसका समापन  09 अप्रैल रात 08 बजकर 30 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, चैत्र माह का आरंभ 09 अप्रैल, मंगलवार के दिन से होगा। इस दौरान कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त कुछ इस प्रकार रहेगा -

चैत्र नवरात्र 2024 कैलेंडर

चैत्र नवरात्र का पहला दिन - 09 अप्रैल, 2024 - मां शैलपुत्री पूजा

चैत्र नवरात्र का दूसरा दिन -  10 अप्रैल, 2024 - मां ब्रह्मचारिणी पूजा

चैत्र नवरात्र का तीसरा दिन - 11 अप्रैल, 2024 - मां चंद्रघंटा की पूजा

चैत्र नवरात्र का चौथा दिन - 12 अप्रैल, 2024 - मां कुष्माण्डा पूजा

चैत्र नवरात्र का पांचवा दिन - 13 अप्रैल, 2024 - मां स्कन्दमाता पूजा

चैत्र नवरात्र का छठा दिन - 14 अप्रैल, 2024 - मां कात्यायनी पूजा

चैत्र नवरात्र का सातवां दिन - 15 अप्रैल, 2024 - मां कालरात्रि पूजा

चैत्र नवरात्र का आठवां दिन - 16 अप्रैल, 2024 - मां महागौरी  पूजा

चैत्र नवरात्र का नौवां दिन - 17 अप्रैल, 2024 - मां सिद्धिदात्री पूजा और रामनवमी

चैत्र नवरात्र का दसवां दिन - 18 अप्रैल, 2024 - मां दुर्गा विसर्जन

Comments

Popular posts from this blog

4 नृसिंह अवतार / Narsingh Avatar

5 वामन अवतार / Vamana Avatar

दिव्य फल से हनुमान जन्म